Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 5, 2020

सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में होगी 16000 शिक्षकों की भर्ती

 प्रदेश में 4502 सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में 16000 अध्यापकों की भर्ती के लिए अक्टूबर में आवेदन निकाले जाएंगे| अध्यापकों की भर्ती के लिए माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रक्रिया शुरू कर दी है| उधर संस्कृत शिक्षा परिषद में भी सहायता प्राप्त 973 संस्कृत विद्यालय में 12 सौ से अधिक सहायक अध्यापकों के पदों पर भर्ती के लिए बोर्ड को प्रस्ताव भेजा है|
 गौरतलब है कि सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वर्ष 2019 में प्रस्ताव मांगे गए थे |देशभर में इन विद्यालयों के प्रबंधकों ने उन्हें कहा स्वीकृत पदों के सापेक्ष रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा| इसमें कुल 32891 खाली पद बताए गए हैं जबकि प्रदेशभर में सहायता प्राप्त विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 68426 पद सृजित हैं| इन विद्यालयों में शिक्षकों के खाली पदों की इतनी बड़ी संख्या होने पर बोलने शासन से इस संबंध में दिशानिर्देश देने को कहा है|इस पर उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने इन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या के सापेक्ष शिक्षकों के खाली पदों का सत्यापन रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं| बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि सत्यापन के बाद खाली पदों की संख्या घटकर महज 16000 रह गई है| बोर्ड ने अब इन पदों की भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है और भर्ती के लिए अक्टूबर में आवेदन निकाले जाएंगे|



 

सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में होगी 16000 शिक्षकों की भर्ती Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link