Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 22, 2020

69000 शिक्षक भर्ती पर जाने क्या कहती है बीटीसी लीगल टीम सर्वेश

साथियो नमस्कार


साथियों आज पूरा दिन टीम scert पर मौजूद रही और 31661 शीट भरने के बारे मे किन किन अधिकारियों से क्या क्या बाते हुई संक्षेप मे जानते हैं। 

सबसे पहले टीम की वार्ता प्रदीप सर से हुई जिसमे उन्होंने ये बताया कि ये जो 31661 की नई लिस्ट आयेगी वो 67867 सेलेक्टेड लिस्ट से आरक्षण नियम फॉलो करके बनाई जायेगी। और जो बचेंगे उनको सबको 2nd लिस्ट मे चयन दिया जायेगा। काफी जद्दोजहद के बात उनका एक लाइन मे स्पष्टिकरण मिला की ये आदेश cm स्तर से जारी हुआ है इसको मानने के लिए हम सब विवश हैं। 


उसके बाद टीम की बात गणेश सर से हुई उनका भी कहना साफ था कि हम लोग ऐसा बिल्कुल नही चाहते थे कि आधी अधूरी भर्ती हो लेकिन ये आदेश मुख्यमंत्री है इसलिए इसको रोक नही सकते। उनका भी साफ कहना था कि 67867 की लिस्ट से ना कोई बाहर होगा ना कोई अंदर। मतलब अंततः निराशा हाथ लगी। 


उसके बाद टीम की मुलाकात सवेंद्र विक्रम जी से हुई जिसमे उन्होंने साफ शब्दों मे कहा कि इसमे जो कुछ हो रहा वो होने दीजिये कोर्ट ऑर्डर का इंतजार करिये।

ऐसे मे हम लोगो द्वारा कहा गया कि अगर हम लोगो के पक्ष मे आदेश नही आता है उस दिशा मे 31661 लोगो का क्या होगा तब उनका कहना साफ था की ऐसे में 31661 की लिस्ट रद्द कर कर दी जायेगी और जोइनिंग लेटर वापस कर लिया जायेगा। विक्रम जी हम लोगो द्वारा एक सवाल उठाया गया कि 67867 मे एक बार आरक्षण लग चुका है ऐसे मे 67867 मे से 31661 पद आरक्षण के साथ लिए जायेंगे मतलब एक ही भर्ती मे दो बार आरक्षण लगेगा ये कैसे संभव hai? इस पर वो कुछ बोल न सके सिर्फ योगी जी की दुहाई देने लगे कि उनके आदेश पर भर्ती हो रही है वही जानें। 

मतलब साफ है की सरकार खेल खेल रही है। 


उसके बाद टीम की मुलाकात सचिव अनिल भूषण जी से उन्होंने गुस्से मे भर कर बोला की हम अधिकारियों से सलाह मस्वरा लिए आदेश कर दिया गया जो की आगे जाके पुरा मैटर फस जायेगा और भर्ती का भरता बन जायेगा। 

उन्होंने हम लोगो को डाटा की आप लोग ही मंत्री जी को अधिकारियों को call MSG और ट्वीट कर के ये आधी अधूरी भर्ती करने पर मजबूर किया है। 


फिर आखिरी मे एक बार प्रदीप सर फिर बात हुई कि कोई लेटर जारी हो रहा है 31661 के लिए जारी हो रहा या नही इसपर कहना था हो रहा है लेकिन आज जारी नही होगा। 


एक अहम बात और 67867 मे से 31661 का चयन किस प्रकार होगा ये पूछने पर बताया गया की जो नियम और आरक्षण 67867 को बनाने मे लगा था सेम उसी प्रकार का इसमे भी लगाया जायेगा। हालांकि तब नियम एक लाख 46 हजार के सापेक्ष लगा था और इसमें 67867 के सापेक्ष लगाया जायेगा। 


टीम अंततः इस निष्कर्ष पर पहुची है एक अप्लिकेशन sc मे लगाई जायेगी जल्द से जल्द कि ऑर्डर लिख गया हो तो पारित कर दीजिये अगर न लिखा गया हो तो सरकार कोई आदेश दे की 31661 करनी चाहिए या नही और अगर करनी चाहिए तो कैसे। 


हमारा और टीम का एक लक्ष्य 67867 को एक साथ नियुक्ति दिलाना। इस तरह बीच मजधार अपने साथियो के साथ धुर्तता करना बिल्कुल नही है। हमारे अंदर इस तरह सिर्फ अपना स्वार्थ सिद्ध करने वाला काम नही है। ये काम स्वर्थियों का है



आपका अपना साथी

हर्षित अवस्थी(गोंडा) 

Btc लीगल टीम सर्वेश

69000 शिक्षक भर्ती पर जाने क्या कहती है बीटीसी लीगल टीम सर्वेश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link