महराजगंज: अंर्तजनपदीय स्थानांतरण के बाद अब शासन ने पारस्परिक गैर जनपद तबादला को भी हरी झंडी दे दिया है। लेकिन इसका लाभ उन्हीं शिक्षकों को मिलेगा जिन्होंने ट्रांसफर के लिए अपने जोड़ीदार को ढूंढ पहले ही आनलाइन आवेदन कर चुके हैं। इससे जिले में करीब 52 शिक्षकों को लाभ मिलेगा। क्योंकि यह पारस्परिक स्थानांतरण के लिए आवेदन किए थे, पर अंतजनपदीय स्थानांतरण की सूची में उनको शामिल नहीं किया गया था।
जिले में अं्जनपदीय स्थानांतरण में 614 शिक्षक-शिक्षिकाओं को गैर जनपदकार्यमुक्त किया जा चुका है।इस प्रक्रिया के तहत जिले में 34 शिक्षक भी आ चुके हैं। अं्तजनपदीय स्थानांतरण में पारस्परिक ट्रांसफर के लिए भी आवेदन हुआ था। इस प्रक्रिया में करीब 52 शिक्षक अपने गृह जनपद जाने के लिए जोड़ीदार भी ढूंढ चुके थे, लेकिन ट्रांसफर में उनको मौका नहीं मिला था। अब शासन के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा को पारस्परिक अंर्तजनपदीय स्थानांतरण करने का पत्र लिखा है।
शुक्रवार की शाम को इस संबंध का शासनादेश जारी होने के बाद पारस्परिक ट्रांसफर के लिए आवेदन कर चुके शिक्षकों में गृह जनपद तबादला की प्रबल उम्मीद हो गई है।
सोशल मीडिया पर अपर २ के पत्र के मुताबिक सत्र 2019-20. में पारस्परिक अंर्तजनपदीय स्थानांतरण के लिए आनलाइन आवेदन कर चुके परिषदीय विद्यालय के शिक्षकों का 15 से लेकर 17 फरवरी तक ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी करा लिया जाए। यह सभी प्रक्रिया एनआईसी के माध्यम से पूरी किया जाएगा। मानव सम्पदा पोर्टल से ही स्थानांतरित शिक्षकों को कार्यमुक्त किया जाएगा।

