Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, March 4, 2021

परिषदीय स्कूलों के छात्रों को प्रमोट करने हेतु शासन के निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारी

 गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठवीं तक के 3,19,864 विद्यार्थी सत्र 2020-21 में बिना वार्षिक परीक्षा दिए ही, अगली कक्षा में प्रमोट किए जाएंगे। शासन के निर्देश के बाद से परिषदीय स्कूलों में इसकी तैयारी शुरू हो गई है।



विद्यार्थियों को प्रमोट करने से पूर्व प्रेरणा ज्ञानोत्सव के जरिये बच्चों की सीखने व पढ़ने की क्षमता का आकलन किया जाएगा। जिले के 2500 परिषदीय स्कूलों में 3,19.864 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा इस समय सौ दिन का प्रेरणा ज्ञानोत्सव कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत कक्षा स्तर पर बच्चों का असेसमेंट किया जाएगा। इसी के आधार पर उन्हें अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा।

परिषदीय स्कूलों के छात्रों को प्रमोट करने हेतु शासन के निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारी


सीबीएसई, सीआईएससीई व यूपी बोर्ड के कक्षा आठ तक के बच्चों की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। सीबीएसई स्कूलों ने ऑनलाइन परीक्षा कराने की तैयारी की है। कुछ स्कूलों में परीक्षा शुरू भी हो गई है।


ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि बच्चों को प्रमोट का करने का यह आदेश फिलहाल परिषदीय स्कूलों तक ही सीमित रहेगा।



लगातार दूसरी बार प्रमोट किए जाएंगे विद्यार्थी : शैक्षणिक सत्र 2020-21 में कोरोना के कारण 11 माह तक स्कूल बंद रहे, जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित रहा। विभाग ने भले ही विद्यार्थियों को ऑनलाइन क्लास के माध्यम से पढ़ाने की शुरुआत की। मगर इस पहल से जनपद के बमुश्किल 50 हजार विद्यार्थियों को ही इसका लाभ दिया

जा सका। इसके पहले सरकार ने शैक्षिक सत्र 2019-20 में भी बच्चों को बिना परीक्षा के पास किया था । जुलाई से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हुई, लेकिन परिषदीय स्कूलों में कमजोर व गरीब तबके के बच्चों की संख्या अधिक होने के कारण ऑनलाइन क्लास का लाभ नहीं उठा सके।




शासन की ओर से कक्षा एक से आठवीं के बच्चों को प्रमोट करने का निर्णय लिया गया है। उनकी क्षमता के आकलन का पैमाना भी शासन ने निर्धारित किया है। इसके बारे में शिक्षकों को जागरूक किया जाएगा।


- बीएन सिंह, बीएसए

परिषदीय स्कूलों के छात्रों को प्रमोट करने हेतु शासन के निर्देश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने शुरू की तैयारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link