Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, March 18, 2021

कर्मचारी मांगों को लेकर आज रखेंगे उपवास

 लखनऊ : राज्य कर्मचारी गुरुवार को प्रदेश भर में उपवास रखकर अपनी मांगें उठाएंगे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले सभी जिलों में एक साथ धरना-प्रदर्शन होगा। कर्मचारी वेतन विसंगति दूर करने, संविदा





कर्मचारियों को स्थाई करने आदि की मांग कर रहे हैं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष सुरेश रावत व महामंत्री अतुल मिश्र ने बुधवार को राजधानी में वन विभाग मुख्यालय स्थित परिषद के कैंप कार्यालय में आंदोलन की तैयारियों को लेकर बैठक की। राजधानी में जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के समीप कर्मचारी उपवास रखकर धरने पर बैठेंगे।

कर्मचारी मांगों को लेकर आज रखेंगे उपवास Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link