Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, May 1, 2021

मतगणना : महिलाओं-दिव्यांगों की इयूटी लगी है तो न जाएं, प्रशासन का कहना है कि महिलाओं और दिव्यांगों को इयूटी से रखा गया है मुक्त

 सबक लेकर जिला प्रशासन मतगणना कराने में सावधान हो गया है। जिला प्रशासन के मुताबिक मतगणना में महिलाओं और दिव्यांगों की ड्यूटी नहीं लगाई

गई है। बावजूद इसके तकनीकी खामियों से किसी महिला या दिव्यांग कर्मचारी की ड्यूटी कट नहीं पाई हो तो उसे ड्यूटी करने के लिए जाने की जरूरत नहीं है। उनकी जगह रिजर्व में से कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी जाएगी।

दो मई को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। सभी कर्मचारियों को सुबह छह बजे तक अपने-अपने ब्लॉकों पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। दक्षिणांचल के दूरदराज वाले आठ ब्लॉकों खजनी, उरुवा, बेलघाट, _कौड़ीराम, बांसगांव, गगहा, गोला और बड़हलगंज में जिसकी ड्यूटी लगाई गई है, उनके जाने के लिए प्रशासन ने बसों का इंतजाम किया है। कमिश्नरी के सामने स्थित बस स्टेशन से सुबह पांच बजे इन ब्लॉकों के लिए कर्मचारियों कोलेकर बसें रवाना होंगी। 

मतगणना : महिलाओं-दिव्यांगों की इयूटी लगी है तो न जाएं, प्रशासन का कहना है कि महिलाओं और दिव्यांगों को इयूटी से रखा गया है मुक्त


 बस स्टेशन पर जो कर्मचारी अपने वाहन से पहुंचेंगे, उनके वाहन सुरक्षित विकास भवन परिसर में पार्क कराए जाएंगे। उन्हें टोकन दिया जाएगा। इसे दिखाकर ड्यूटी से लौटने के बाद संबंधित कर्मचारी अपने वाहन प्राप्त कर सकेंगे। इसी तरह दूसरे शिफ्ट के लिए शाम चार बजे बसें इन ब्लॉकों के लिए रवाना होंगी। प्रशासन का दावा है कि कोरोना संक्रमित 100 से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी काट दी गई है। हालांकि अब भी बड़ी संख्या में कर्मचारी, बढ़ते संक्रमण से भयभीत हैं। कई ने ड्यूटी पर नहीं जाने का निर्णय किया है। इनमें से कई लोगों का कहना है कि उनके घर में पतली या बेटा-बेटी संक्रमित हैं और उनकी देखरेख की जिम्मेदारी उन्हीं पर है। उन्होंने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से अनुरोध किया मगर उनकी ड्यूटी नहीं काटी गई। बता दें कि ठीक ऐसा ही मतदान के समय भी हुआ था। बड़ी संख्या में कर्मचारी ड्यूटी वाले दिन पहुंचे ही नहीं थी जिससे पोलिंग पार्टी रवाना करने में प्रशासन का पसीना छूट गया था। हालांकि प्रशासन का कहना है कि ड्यूटी जरूरी है। यदि कोई समय से नहीं पहुंचता है तो उसकी तलाश कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मतगणना में एहतियातन प्रशासन ने 150 फीसदी करीब यानी आठ हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है ताकि किसी ब्लॉक पर संकट उत्पन्न हो तो वहां

मतगणना प्रभावित न हो। वहीं कुछ ऐसे भी कर्मचारी हैं जिनकी एआरओ और मतगणना कर्मचारी के रूप में दो-दो जगह ड्यूटी लगा दी गई। प्रशासन का कहना है कि ऐसे भी करीब 150 कर्मचारियों की ड्यूटी काटी गई है।

मतगणना : महिलाओं-दिव्यांगों की इयूटी लगी है तो न जाएं, प्रशासन का कहना है कि महिलाओं और दिव्यांगों को इयूटी से रखा गया है मुक्त Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link