Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, September 20, 2021

4.5 लाख युवाओं को दी गई सरकारी नौकरी - उत्तर प्रदेश सरकार

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्तमान सरकार ने सरकारी नियुक्तियों और सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती पूरी पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित की है। प्रदेश में 4.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। मेरिट के आधार पर ट्रांसफर किए जाने से प्रशासनिक व्यवस्था में स्थिरता का माहौल बना, जिससे कर्मियों का मनोबल बढ़ा।



मुख्यमंत्री ने रविवार को अपने साढ़े चार साल की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार को अब तक के कार्यकाल में अभूतपूर्व सफलता मिली है। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री, रक्षा मंत्री और केंद्रीय कैबिनेट का भी पूरा सहयोग रहा मिशन शक्ति पर सीएम ने कहा कि ग्राम सचिवालयों में महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए एक कक्ष आरक्षित करते हुए वहां महिला पुलिस बीट अधिकारियों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।


उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी प्रकार की पेंशन, छात्रवृत्ति, किसानों को अनुदान, उनकी उपज की खरीद का भुगतान सीधे बैंक खातों में पहुंच रहा है। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को डीबीटी की गई राशि लगभग 5 लाख करोड़ रुपये है। योगी ने कहा कि प्रत्येक वृद्धजन, दिव्यांगजन और निराश्रित महिला को पेंशन का लाभ दिलाया गया। ऐसे जरूरतमंद जो भारत सरकार की योजनाओं की पात्रता के दायरे में नहीं आ रहे हैं, उन्हें राज्य सरकार के अपने संसाधनों से योजना संचालित कर लाभान्वित किया जा रहा है। प्रयागराज कुंभ 2019 का सफल आयोजन और बाढ़ के दौरान राहत कार्यों का संचालन सरकार की संवेदनशीलता को दिखाते हैं। इसी तरह वाराणसी में प्रवासी भारतीय सम्मेलन और पहली इनवेस्टर्स समिट का आयोजन उत्तर प्रदेश को नई पहचान बनाने में सफल रहा। 


उन्होंने कहा कि इस वर्ष वे स्वयं भी कोरोना की चपेट में आ गये थे, लेकिन संक्रमण की रिपोर्ट निगेटिव आते ही फोल्ड में काम करने निकल गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि तहसील मुख्यालयों और विकासखंड मुख्यालयों को 2 लेन सड़क मार्गों से जोड़ा जा रहा है। जबकि राज्य मुख्यालय जिला मुख्यालय की सड़कों को फोरलेन किया जा रहा है। प्रदेश में 10 नए एयरपोर्ट बन रहे हैं। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार, सूचना निदेशक शिशिर भी मौजूद थे।

4.5 लाख युवाओं को दी गई सरकारी नौकरी - उत्तर प्रदेश सरकार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link