Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 12, 2021

‘विद्यालयों की बढ़ाएं शैक्षणिक गुणवत्ता’, एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक ने पांच परिषदीय विद्यालयों का किया दौरा

मलिहाबाद : विकास खंड के पांच परिषदीय विद्यालयों तथा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने शनिवार को किया। वह सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय सहिलामऊ पहुंचे।

‘विद्यालयों की बढ़ाएं शैक्षणिक गुणवत्ता’, एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक ने पांच परिषदीय विद्यालयों का किया दौरा


निरीक्षण के दौरान विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं व शैक्षिक सामग्री पर्याप्त मात्र में उपलब्ध देख उन्होंने खुशी जाहिर की। इसके बाद वह प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती धनेवा और पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुजासा पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों से सौर ऊर्जा, मानव पाचन तंत्र सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद वह प्राथमिक विद्यालय पुरवा फिर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने विद्यालय स्टाफ एवं विद्याíथयों को कोविड प्रोटोकाल के संबंध में शासन द्वारा दिए गए निर्देशों को पालन करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने विकास खंड को प्रेरक ब्लॉक बनाने के लिए समीक्षा की। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय राजेश सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी मलिहाबाद संतोष कुमार मिश्र मौजूद रहे।

‘विद्यालयों की बढ़ाएं शैक्षणिक गुणवत्ता’, एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक ने पांच परिषदीय विद्यालयों का किया दौरा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link