तिर्वा कंपोजिट विद्यालय सरौली सुबह देर तक बंद रहा। इस पर ग्रामीणों ने फोटो खींचकर एसडीएम के व्हाट्सएप पर भेज दी। उन्होंने बीईओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। बीईओ ने शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांग लिया।
उमर्दा ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय सरौली में मंगलवार को सुबह साढ़े नौ बजे तक कोई शिक्षक नहीं आया बच्चे बाहर खेलने में मस्त थे। ग्रामीणों ने बंद स्कूल की फोटो खींचकर एसडीएम तिर्वा राकेश कुमार त्यागी के व्हाट्सएप पर भेज दी। एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए बीईओ अरविंद कुशवाहा को कार्रवाई के निर्देश दिए। विद्यालय में करीब 175 छात्र पंजीकृत हैं। आठ शिक्षकों की तैनाती है। बीईओ अरविंद कुशवाहा ने बताया कि सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सभी का एक दिन का वेतन काटा जाएगा।
