बिलसंडा। थाना बीसलपुर निवासी योगेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तहसील पूरनपुर के गांव प्रधानाध्यापक पद पर तैनात हैं।
उदरा प्राथमिक विद्यालय में 22 सितंम्बर को विद्यालय बंद कर बीसलपुर घर को जा रहे थे। थाना बिलसंडा के गोला हाइवे पर स्थित गांव कुरैया कलां के समीप उनकी बाइक में पीछे से कार ने उनकी टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गए। उनका इलाज बरेली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सदाकत अली ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। संवाद

