बदलापुर। वरिष्ठ विशेषज्ञ परियोजना बालिका शिक्षा कमलाकर पांडेय ने बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय एवं बीआरसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छात्रावास का संचालन शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई। साथ ही |बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल को व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया।
उन्होंने बीआरसी में अभिलेखों के रखरखाव, कर्मचारियों की उपस्थिति आदि की जानकारी ली। | इसके बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पठन पाठन, रसोई घर छात्रावास की जांच की। लाखों रुपये से बनकर तैयार उच्चीकृत छात्रावास का संचालन शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई। वह सेंट | जेवियर्स स्कूल पहुंचे। जहां प्रबंधक व प्रिंसिपल की गैर मौजूदगी में शिक्षकों को नियमानुसार पठन पाठन कराने की हिदायत दी।
