जौनपुर/करंजाकला। अलग
अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में छात्रा व शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। छात्रा की मौत से नाराज लोगों ने शव सड़क पर रखकर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सामने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशू नागपाल के आश्वासन पर लोगों ने जाम समाप्त किया।
सरायख्वाजा थाने के हुंछा (हरबसपुर) गांव निवासी स्व. साहब लाल यादव की पुत्री करिश्मा यादव (19) सूर्यबली महाविद्यालय सरायख्वाजा में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थीं। वह सोमवार को कालेज में पढ़ने गई थीं छुट्टी होने के बाद वह साइकिल से अपने घर लौट रही थीं। रास्ते में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के तीसरे गेट के पास पहुंची थीं, उसी बीच सामने से आ रहे ट्रक के चपेट में आ गई। इस हादसे में करिश्मा की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना से नाराज मृतका के भाई धर्मेंद्र यादव व अन्य लोगों ने शव सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। लोग ट्रक चालक को गिरफ्तार करने तथा मृतका के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। लोगों ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय गेट के सामने बैरिकेडिंग की भी मांग की।
उधर, सूचना पर पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने पीड़ित परिवार के लोगों को मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया सरायख्वाजा थाने के प्रभारी
मुआवजा देने व चालक को गिरफ्तार करने की मांग की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आश्वासन जाम समाप्त हुआ
निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक पर मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के भलुआही गांव निवासी ओमनारायण राव (50) प्रा. विद्यालय जगापुर में शिक्षक थे। वे सोमवार को बाइक से कहीं गए थे। शाम को करीब सात बजे बाइक से घर लौट रहे थे। बदलापुर- महराजगंज सड़क से अपने घर की तरफ बाइक से मुड़े थे, तभी बदलापुर से महराजगंज की
ओर जा रही कार की चपेट में आ गए। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग इलाज के लिए उन्हें सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वे हेलमेट लगाए हुए थे। प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
खुटहन थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी हरेंद्र गौतम (26) बाइक से सोमवार की शाम समीप के एक गांव में तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय तियरा बाजार में धर्मकांटा के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष संतोष शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
