गाजीपुर। सभी विकास खंडों में आपरेशन कायाकल्प योजनांतर्गत विद्यालयों में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक शनिवार की शाम को राइफल क्लब के सभागार में हुई। इस दौरान विद्यालय के कक्षा कक्ष में धीमी गति से टाइल्स लगाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने सभी बीडीओ को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कराए जा रहे सभी कार्य बिंदुओं से विद्यालयों को संतृप्त करने का निर्देश दिया। कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग की | आपरेशन कायाकल्प योजना में जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ बेहतर रूप
दें। निर्देश दिया कि संचालित कायाकल्प योजना में अन्य शेष सभी कार्यों को अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं। कायाकल्प के तहत स्कूलों में टाइल्स, रैंप निर्माण, इंटरलॉकिंग, विद्युतीकरण आदि कार्यों को कराने पर बल दिया। उन्होंने जिन-जिन विकास खंडों में दिव्यांग शौचालय निर्माण अधूरे हैं, वहां एक साथ मजदूर लगाकर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता, पीडी बालगोविंद, डीडीओ भूषण कुमार, सभी खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी आदि उपस्थित थे।
