Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, October 19, 2021

CTET 2021: सीबीएसई ने सीटीईटी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई, कुछ नया परीक्षा केंद्र भी बनाया देखें विस्तृत नोटिस

 CTET 2021 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( CBSE ) ने सीटीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा ( सीटीईटी ) के लिए 25 अक्टूबर तक सीबीएसई सीटीईटी ( CBSE CTET ) की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर थी। सीबीएसई की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2021 है। परीक्षा तिथि संशोधित नहीं की गई है। 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 के बीच सीबीटी मोड में सीटीईटी के 15 वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा। इस बार पहली मर्तबा सीटीईटी का आयोजन ऑनलाइन (कंप्यूटर बेस्ड मोड – सीबीटी) लिया जाएगा। अभी तक ऑफलाइन परीक्षा आयोजित की जाती थी। पूरे देश में परीक्षा का आयोजन 20 भाषाओं में किया जाएगा।



सीबीएसई ने नोटिस में बताया है कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए लेह में एक और परीक्षा केंद्र बनाया गया है। ऐसे उम्मीदवार जो पहले आवेदन कर चुके हैं और अब अपनी परीक्षा केंद्र शहर की डिटेल में बदलाव करना चाहते हैं, वह 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2021 के बीच ऐसा कर सकेंगे।


इसके अलावा एनसीटीई गाइडलाइंस को मानते हुए सीबीएसई ने 55 फीसदी मार्क्स के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन व बीएड-एमएड इंटीग्रेटेड कोर्स वालों को भी आवेदन की इजाजत दे दी है।

नोटिस में कहा गया है, ‘नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर एजुकेशन, नई दिल्ली (एनसीटीई) द्वारा जारी नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता शर्तों के मुताबिक 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन या समकक्ष ग्रेड और तीन वर्ष इंटीग्रेटेड बीएड-एमएड कोर्स वाले अभ्यर्थी भी सीटीईटी दिसंबर 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीटीईटी ऑनलाइन एप्लीकेशन में इसके मुताबिक बदलाव कर दिए गए हैं।’


CTET 2021 : यूं करें ऑनलाइन आवेदन

स्टेप -1 – CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2 – Apply For CTET December के लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3 – ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें और रजिस्ट्रेशन नंबर/एप्लीकेशन नंबर नोट कर लें।

स्टेप – 4- स्कैन फोटो और स्कैन हस्ताक्षर अपलोड करें।

स्टेप 5 – ई चालान या डेबिट/क्रेडिट कार्ड या फिर नेट बैंकिंग से फीस का भुगतान करें।

स्टेप 6- कंफर्मेशन पेज का प्रिंट निकाल लें।


सीटीईटी एग्जाम पैटर्न ( CTET 2021 Exam Pattern )

पेपर-1 में 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी, लेंग्वेज 1, लेंग्वेज 2, मैथ्स, एनवायरनमेंटल स्टडीज से जुड़े 30-30 प्रश्न पूछ जाएंगे।

वहीं पेपर – 2 में भी 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी, लेंग्वेज 1, लेंग्वेज 2, मैथ्स व साइंस (मैथ्स व साइंस के टीचरों के लिए) या सोशल स्टडीज/सोशल साइंस ( सोशल स्टडीज/सोशल साइंस टीचर के लिए) से जुड़े प्रश्न पूछ जाएंगे।


महत्वपूर्ण तिथियां

एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे – दिसंबर 2021 का पहले सप्ताह से

परीक्षा तिथि – 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 तक

रिजल्ट की घोषणा – 15 फरवरी, 2022


ऑनलाइन आवेदन का Direct Link

आवेदन की फीस ( CTET Fees )

सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 1000 रुपये और पेपर 1 और 2 दोनों के लिए 1200 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी उम्मीदवारोंको एक पेपर के लिए 500 रुपये और दोनों पेपर के लिए 600 रुपये का भुगतान करना होगा।


इन 20 भाषाओं में होगी परीक्षा

इंग्लिश, हिन्दी, असमी, बंगाली, गारो, गुजराती, कन्नड़, खासी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, मिजो, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, तमिल, तेलूगु, तिब्बती, उर्दू


ctet


क्या है सीटीईटी पेपर-1 ( पहली कक्षा से 5वीं कक्षा तक) के लिए आवेदन योग्यता ( CTET Paper – 1 2021 Eligibility )

– 50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास एवं दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन

या

50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास एवं 4 वर्षीय B.EI.Ed

या

50 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास एवं दो वर्षीय डिप्लोमा इन एजुकेशन (स्पेशल एजुकेशन)

या

50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन एवं बीएड


क्या है सीटीईटी पेपर-2 ( छठी कक्षा से 8वीं कक्षा तक) के लिए आवेदन योग्यता ( CTET Paper – 1 2021 Eligibility )

ग्रेजुएशन एवं डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन

या

50 फीसदी मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन एवं बीएड

या

50 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं पास एवं 4 वर्षीय B.EI.Ed

या

50 फीसदी मार्क्स के साथ 12वीं पास एवं 4 वर्षीय B.A/B.Sc.Ed या B.A.Ed/B.Sc.Ed.

या

50 फीसदी मार्क्स के साथ ग्रेजुएशन एवं बीएड (स्पेशल एजुकेशन)


सीटेट सर्टिफिकेट की वैधता आजीवन रहेगी।


CTET पेपर 1 और पेपर 2

सीबीएसई हर साल दो बार सीटीईटी परीक्षा आयोजित करता है। पहली परीक्षा जुलाई और दूसरी दिसंबर के महीने में आयोजित की जाती है। सीटेट के पेपर -1 में भाग लेने वाले सफल उम्मीदवार कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे। जबकि पेपर -2 में बैठने वाले सफल अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होने वाली शिक्षक भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे।

इस परीक्षा को पास करने वाले परीक्षार्थी देशभर के केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और आर्मी स्कूलों में शिक्षकों के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।




CTET 2021: सीबीएसई ने सीटीईटी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई, कुछ नया परीक्षा केंद्र भी बनाया देखें विस्तृत नोटिस Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link