Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 9, 2021

PGT Result 2021: शेष 11 विषयों की लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित,पोस्ट में दिए लिंक से करें चेक

 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (यूपीएसईएसएसबी) ने प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) के शेष 11 विषयों की लिखित परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। इन विषयों में 1325 पदों पर 5170 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किए गए हैं। इनके साक्षात्कार की तारीख जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। अभी पीजीटी के पूर्व में जारी किए जा चुके 12 विषयों के सफल अभ्यर्थियों का चयन बोर्ड कार्यालय में साक्षात्कार चल रहा है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट http://www.upsessb.org/ पर उपलब्ध है।


एडेड माध्यमिक कालेजों में प्रवक्ता संवर्ग के 2595 पदों के लिए 17 और 18 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में परीक्षा आयोजित की गई थी। कुल 2595 पदों के लिए 4.70 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इसके बाद उत्तरमाला जारी कर अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी गई थीं। जिन 12 विषयों की आपत्तियां विषय विशेषज्ञों द्वारा निस्तारित कर दी गई थीं, उनकी लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर चयन बोर्ड ने पांच अक्टूबर से साक्षात्कार शुरू करा दिया।


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक नवल किशोर के अनुसार शेष बचे 11 विषयों हिंदी, इतिहास, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, भूगोल, नागरिक शास्त्र, कृषि, शिक्षा शास्त्र, शारीरिक शिक्षा, वाणिज्य तथा संगीत (गायन) की आपत्तियां निस्तारित किए जाने के बाद लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है। अब अंतिम उत्तरमाला के सापेक्ष कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।


इन अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 20 अक्टूबर के बाद होगा, क्योंकि अभी पूर्व के 12 विषयों में 1270 पदों के लिए साक्षात्कार 20 अक्टूबर तक पहले से ही प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि टीजीटी में साक्षात्कार की प्रक्रिया नहीं अपनाई जानी है, इसलिए परिणाम घोषित करने के बाद विद्यालय आवंटन और जिले में पैनल भेजकर भर्ती को इसी माह में पूरा कराया जाएगा। रिजल्ट से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://www.upsessb.org/ पर नजर बनाए रखें।


* Written Examination Result (Advt. No. 02/2021 PGT) *

 Vigyapti (08.10.2021) || Civics || Geography || Sociology || Economics || History || Hindi || Agriculture || Education || Physical Education || Commerce || Music Vocal

Vigyapti (24.09.2021) || Chemistry || Physics || Biology || Maths || English || Psychology || Sanskrit || Art || Logic || Military Science || Home Science || Music Instrumental




PGT Result 2021: शेष 11 विषयों की लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित,पोस्ट में दिए लिंक से करें चेक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link