Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, November 21, 2021

वोटर अभियान : सभी मतदान केंद्रों पर आज चलेगा वोटर बनाने का विशेष अभियान

 लखनऊ : अगर आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है तो रविवार का दिन बेकार मत जाने दीजिए। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची को अपग्रेड करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। तय समय पर मतदान केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।





जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान के अलावा चार विशेष दिन अभियान चलाए जाने हैं। 21 नवंबर को विशेष अभियान सभी 1526 मतदान केद्रों पर चलेगा।


कई विधानसभाओं में दुरुस्त नहीं प्रति सैकड़ा आबादी पर वोटर: चुनाव आयोग का मानक है कि प्रति सौ आबादी पर वोटरों की संख्या अधिकतम 69.06 होनी चाहिए। यानी न तो इससे अधिक और न इससे कम वोटर मतदाता सूची में होने चाहिए। पुनरीक्षण में सामने आया है कि लखनऊ की कई विधानसभाओं में यह अनुपात फिलहाल दुरुस्त नहीं है। लखनऊ में नौ विधानसभा सीटे हैं। यहां पर सबसे अधिक इपी रेशियो सरोजनीनगर विधानसभा में हैं। यहां पर प्रति सौ लोगों की आबादी पर 75 से अधिक वोटर हैं। अगर, लखनऊ मध्य की मतदाता सूची पर नजर डालें तो यहां पर प्रति सौ लोगाें की आबादी पर केवल 54 वोटर ही दर्ज हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से पुनरीक्षण हो रहा है जिसमें इलेक्ट्रोल अनुपात और जेंडर रेशियो दोनों पर ही काम हो रहा है।



कैसे करें आवेदन


’ फार्म 6: नया नाम जोड़ने के लिए


’ फार्म 6 क : प्रवासी का आवेदन


’ फार्म 7 : मृत्यु या स्थान परिवर्तन


’ फार्म 8 : संशोधन के लिए


’ फार्म 8 क : स्थानांतरण के लिए


’ एक नवंबर : पुनरीक्षण शुरू


’ 30 नवंबर तक: आपत्तियां



वोटर अभियान : सभी मतदान केंद्रों पर आज चलेगा वोटर बनाने का विशेष अभियान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link