उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना मौर्य ने प्रयागराज मंडल का विस्तार करते हुए पूनम गुप्ता को मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले पूनम गुप्ता प्रयागराज महिला शिक्षक संघ में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर आसीन थी। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना मौर्य ने उनके काम से प्रभावित हो कर दीपावली के शुभ अवसर पर उन्हें मंडल का पदाधिकारी नियुक्त किया। आज उनको और मंडल अध्यक्ष मिनी ओहरी को पूर्व एडी बेसिक रमेश तिवारी और पत्नी माधुरी तिवारी के द्वारा प्राधिकार पत्र देकर बधाई और शुभकामनाएं दी। पूनम गुप्ता वर्तमान में सैदाबाद के कंपोजिट स्कूल आरा कला में नियुक्त है।
पूनम गुप्ता को उनके मंडल पदाधिकारी बनाए जाने पर सैदाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी श्री बलिराम, महिला शिक्षक संघ की ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती सरबजीत कौर गोयल, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सत्य प्रकाश यादव, पूर्व एडी बेसिक श्री रमेश तिवारी, उनकी पत्नी श्रीमती माधुरी तिवारी, स्कूल के समस्त स्टाफ, प्रयागराज मंडल अध्यक्ष श्रीमती मिनी ओहरी, मंडल महामंत्री अपर्णा बाजपाई, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी दीप्ति गौड़, आशा शर्मा, ज्योति सिंह, दुर्गावती जी, इंदु, पूनम यादव, कविता त्रिपाठी, प्रगति मौर्य आदि ने बधाई देते हुए खुशी जाहिर की।