Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, November 16, 2021

विद्यालय जा रही छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

 आगरा/ एत्मादपुर। विद्यालय जा रही छात्रा से युवक ने छेड़छाड़ कर दी। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।



पीड़ित पक्ष ने तहरीर देते हुए बताया कि 16 वर्षीय बेटी कस्बे के विद्यालय में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। रोज की भांति सोमवार को स्कूल जाते समय रास्ते मे सोहेल निवासी मोहल्ला शेखान एत्मादपुर ने उसके साथ छेड़छाड़ करने और अश्लील हरकतें कीं। पीड़ित ने बताया आरोपी आए दिन उसे मार्ग में परेशान करता है और घर के चक्कर लगाता है।


थाना प्रभारी अरुण कुमार बालियान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विद्यालय जा रही छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link