नई दिल्ली: देश में धीरे-धीरे ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दी है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और नीचले इलाकों में हुई बारिश का आसर मैदानी इलाकों पर देखी जा रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर फिलहाल बर्फबारी थम गई है।लेकिन ठंडी हवाओं ने मैदानी इलाकों में सिहरन बढ़ा दी है।
उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है। खासकर, रात में पारा तेजी से गिर रहा है। गौरतलब है कि मौसम विभाग (MID) भारतीय मौसम विभाग पहले ही बता चुका है कि उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।
हम आपको बता दें कि 15 नवंबर के बाद उत्तर प्रदेश के मौसम में खासा बदलाव देखने को मिल सकता है। अभी उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मध्य प्रदेश के कई इलाकों में 9 नवंबर से ठंड बढ़ने के भारी आसार हैं।
पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम शुष्क बना हुआ है। त्रिपुरा में सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है।जबकि, बिहार, झारखंड और बंगाल के कुछ हिस्सों में सुबह के समय धुंध और कुहासा देखने को मिल। मध्य भारत में भी मौसम शुष्क और साफ रहने का अनुमान है।
वहीं तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। कहीं-कहीं भारी बारिश का पूर्वानुमान भी जताया जा रहा है।
वहीं, तटीय और आंतरिक कर्नाटक, कोंकण, रायलसीमा तथा केरल, जम्मू और कश्मीर के कुछ इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण गुजरात में बहुत हल्की बारिश होने की संभावनाएं है। शेष गुजरात में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने के आसार दिख रहे हैं।
पश्चिम दिशा से चलने वाली हवाओं से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के मैदानी इलाकों में दीपावली के बाद हुए वायु प्रदूषण से कुछ हद तक निजात मिलने की उम्मीद है।
