Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, December 15, 2021

यूपी के निकायों में 58000 पद रिक्त, UPSSSC से होंगी भर्तियां, देखें रिक्त पदों का ब्यौरा

 लखनऊ :निकायों में रिक्त होने वाले पदों पर अब हर साल भर्तियां की जाएंगी। निकायों को हर साल 15 मई तक निर्धारित प्रारूप पर रिक्त पदों की सूचना स्थानीय निकाय निदेशालय को देनी होगी। निदेशालय इन पदों को भरने के लिए 20 मई तक इसे अधिसूचित करेगा। इसके आधार पर तय प्रक्रिया के तहत इन पदों पर भर्तियां की जाएंगी।मौजूदा समय निकायों में अकेंद्रीयत पदों को भरने के लिए कोई एकीकृत नीति नहीं है। कुछ निकाय तो खाली पदों पर भर्तियां कर लेते हैं और कुछ में सालों-साल पद खाली रहते हैं। इससे काम प्रभावित होता है। नगर विकास विभाग इसीलिए प्रदेश के सभी निकायों के लिए भर्ती की एकीकृत व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। इससे निकायों में अधिक समय तक पद खाली नहीं रहेंगे और भरने में मनमानी नहीं चलेगी।



निकायों में रिक्त पदों का ब्यौर


निकाय —-अकेंद्रीयत कुल पद


नगर निगम —28972


पालिका परिषद —21824


नगर पंचायत—5782


कुल रिक्तियां – करीब 58000


इन पदों पर चल रही भर्तियां:


एई व जेई ———421पशु चिकित्सा व कल्याण अधिकारी—–14कर निर्धारण अधिकारी——-12अधिशासी अधिकारी ———214लेखाकार——–95सफाई एवं खाद्य निरीक्षक——45


यूपी के निकायों में 58000 पद रिक्त, UPSSSC से होंगी भर्तियां, देखें रिक्त पदों का ब्यौरा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link