पहले चरण में 1,06,566 बच्चों के अभिभावकों के खाते में भेजा धन
मऊ। शासन की तरफ से जिले के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के लिए ड्रेस, जूता, मोजा आदि के लिए डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खाते में धन भेजा गया है। लेकिन अभिभावकों ने खरीदारी नहीं की है। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से प्रत्येक बीआरसी के सभागार में कार्यशाला के माध्यम से अभिभावकों को जागरुक करेगा।
जिले में 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगभग 1.76 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। सरकार की तरफ से बच्चों को निशुल्क दो सेट यूनिफार्म, स्वेटर, जूता मोजा, बैग के लिए अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पहले चरण में एक लाख छह हजार 566 बच्चों के अभिभावकों के खाते में 1100 1100 रुपया भेजा गया है। जबकि
दूसरे चरण में भेजने की प्रक्रिया चल रही है। जबकि 14556 अभिभावकों के खाते में तकनीकी वजह से नहीं पहुंचा है। विभाग की तरफ से आठ दिसंबर को कार्यशाला आयोजित कर अभिभावकों को जागरुक करेगा। आठ दिसंबर को रानीपुर, मुहम्मदाबादगोहना, दोहरीघाट, फतहपुर मंडाव, नगर बीआरसी पर कार्यशाला का आयोजन होगा। कार्यशाला में अभिभावकों को जागरुक करने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी। प्रथम चरण में डीबीटी के तहत
बच्चों के अभिभावकों के खाते में धन
भेजने की प्रक्रिया कर ली गई है। कार्यशाला के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक करने के लिए कार्ययोजना
तैयार की जा रही है। • डॉ. संतोष कुमार सिंह, बीएसए
