Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, December 22, 2021

बढ़ी महंगाई राहत का आदेश न होने से पेंशनर नाराज

 लखनऊ। संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति ने प्रदेश के पेंशनरों को तीन प्रतिशत बढ़ी महंगाई राहत (डीआर) देने का आदेश जारी न किए जाने पर नाराजगी जताई है। समिति के संयोजक एनपी त्रिपाठी ने कहा है कि इस बार कर्मचारियों को 16 दिसंबर को बढ़े डीए के भुगतान का आदेश हो चुका है, लेकिन महंगाई राहत के भुगतान का आदेश अब तक नहीं किया गया है।



जबकि पूर्व में सरकारी कर्मियों व पेंशनरों को लगभग एक ही दिन बढ़े महंगाई भत्ते (डीए) व डीआर भुगतान के आदेश जारी होते रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से पेंशनरों को भी महंगाई राहत का भुगतान दिसंबर के पेंशन के साथ कराने की मांग की है।

बढ़ी महंगाई राहत का आदेश न होने से पेंशनर नाराज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link