घोसिया बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षा से वंचित बच्चों की ओर विशेष ध्यान देकर उनके स्कूल छोड़ने, अभिभावकों की परिस्थिति का विवरण जुटाने में तेजी दिखाने लगा है।
शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र घोसिया में शिक्षकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण देकर खंड शिक्षा अधिकारी एके मिश्रा ने ड्राप आउट बच्चों के स्कूल न आने का विवरण जुटाने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ड्राप आउट योजना को लक्ष्य तक पहुंचाने में किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहती है। शिक्षा से दूरी बनाकर भटक रहे बच्चों को चिह्नित कर धारा से ि जोड़ना शिक्षकों की जिम्मेदारी है।
इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शारदा योजनांतर्गत अधिक से अधिक बच्चों के नामांकन पर बल दिया। इस दौरान जिला समन्वयक कल्पनाथ मिश्रा भी मौजूद रहे।
