Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, December 7, 2021

औचक निरीक्षण में आठ बेसिक शिक्षकों का वेतन रोका, प्रधानाध्यापक को नोटिस

 भदोही:- शासन-प्रशासन की सख्ती का असर कुछ शिक्षकों पर नहीं पड़ रहा है। सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह के औचक निरीक्षण में आठ शिक्षक बिना अवकाश अनुपस्थित मिले। सभी का वेतन रोका गया, जबकि आपरेशन कायाकल्प की हालत ठीक न होने पर एक स्कूल के प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया गया।



सोमवार को सुबह नौ बजे बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह भदोही ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय गोविंदपुर, टिकैतपुर, दरूनहा, चौरी और कंपोजिट विद्यालय रोटहा का भ्रमण किया। गोविंदपुर में बच्चे प्रार्थना करते मिले। स्कूल में तैनात सभी पांच अध्यापक अनुपस्थित मिले। सभी के वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी गई। प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया कि कंपोजिट ग्रांट से कराए कार्य का विवरण उपलब्ध कराएं। विद्यालय कैंपस में कायाकल्प के तहत कोई कार्य नहीं कराया गया था। साफ-सफाई भी नहीं हो सकी थी। इसके लिए प्रधानाध्यापक को नोटिस भेजा गया। टिकैतपुर में विद्यालय प्रांगण में साफ-सफाई पाई गई। बच्चे अपनी कक्षा में पढ़ते पाए गए। तीन अध्यापक अनुपस्थित मिले। इनका वेतन रोका गया। दरुनहा में सभी शिक्षक मौजूद मिले और कक्षों में पढ़ाई होती मिली। चौरी में बन रहे मध्यह्न भोजन को बीएसए ने चेक किया। बच्चों से मध्याह्न भोजन वितरण के संबंध में पूछा गया। बच्चों ने बताया गया कि भोजन ठीक बनता है। रोटहां में भी मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच हुई। सभी शिक्षकों और रसोइयों को साफ-सफाई से एमडीएम बनाने का निर्देश दिया गया। बीएसए ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई होगी।

औचक निरीक्षण में आठ बेसिक शिक्षकों का वेतन रोका, प्रधानाध्यापक को नोटिस Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link