Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, December 29, 2021

Primary ka master: नई भर्ती के लिए डीएलएड प्रशिक्षितों ने घेरा विधानभवन , पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारियों को भेजा ईको गार्डन

 लखनऊ। बेसिक शिक्षा में नए सिरे में से 97 हजार शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर डीएलएड प्रशिक्षितों ने मंगलवार को विधानभवन और भाजपा दफ्तर का घेराव कर जमकर हंगामा किया।



प्रदर्शनकारियों के हुजूम ने बापू भवन चौराहा जाम कर कई घंटे तक नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों को काबू करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। डीएलएड प्रशिक्षित काफी समय से बेसिक शिक्षा में 97 हजार शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे हैं। सुनवाई न होने से नाराज अभ्यर्थी सुबह विधानभवन के गेट नंबर दो के सामने नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर बापू भवन चौराहे ले गए, लेकिन कई अभ्यर्थी भाजपा दफ्तर के सामने सड़क पर बैठ कर नारेबाजी करने लगे।


बापू भवन चौराहे पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर नारेबाजी शुरू कर दी। कई घंटे तक हंगामे और नारेबाजी के बाद पुलिस ने सभी को बलपूर्वक बसों में लादना शुरू किया तो धक्कामुक्की और नोकझोंक शुरू हो गई। बाद में पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेज दिया। प्रदर्शन में भानु प्रताप शुक्ल, रजत, सुनील, आकाश द्विवेदी, अभिषेक तिवारी, पवन पांडेय और आदर्श पटेल समेत बड़ी संख्या में डीएलएड प्रशिक्षित शामिल थे।

Primary ka master: नई भर्ती के लिए डीएलएड प्रशिक्षितों ने घेरा विधानभवन , पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारियों को भेजा ईको गार्डन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link