Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, December 30, 2021

Primary ka master: अनुपस्थित रहने और कार्य में लापरवाही पर अध्यापक निलंबित

 सुल्तानपुर: धनपतगंज विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय कनकपुर सिकवा का धनपतगंज बीईओ ने 24 दिसंबर को आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय सहायक अध्यापक विनोद कुमार चौहान उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर बनाकर अनुपस्थित पाए गए।



 साथ ही 24 सितंबर से दो अक्तूबर 2021 तक बिना किसी अवकाश के अनुपस्थित थे। इसके अलावा आठ अक्तूबर, नौ अक्तूबर, 16 अक्तूबर एवं 25 अक्तूबर को भी विद्यालय से अनुपस्थित थे। शिक्षक पर अध्यापक डायरी नहीं बनाना, कक्षा छह व सात में अंग्रेजी एवं हिंदी के घंटे आवंटित होने के बावजूद शिक्षण कार्य में रुचि नहीं लेने का आरोप है। खंड शिक्षा अधिकारी की संस्तुति पर सहायक अध्यापक विनोद कुुमार चौहान को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें कूरेभार बीआरसी से संबद्ध किया गया है।


Primary ka master: अनुपस्थित रहने और कार्य में लापरवाही पर अध्यापक निलंबित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link