Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, December 12, 2021

UPTET: UPTET के आयोजन में देरी अभ्यर्थियों को पड़ सकती है भारी, जानें परीक्षा की नई तारीखों को लेकर क्या है लेटेस्ट अपडेट

 उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) देश की सबसे बड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षाओं में से एक है और इसका आयोजन रद्द होने के बाद अभ्यर्थी काफी निराश हैं। इसका आयोजन 28 नवंबर को किया जाना था लेकिन पेपर लीक हो जाने के बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। साल में एक बार आयोजित की जाने वाली यह परीक्षा पहले ही अपने समय से पीछे चल रही है और अब इसका आयोजन रद्द होने के बाद अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ गई है। इस शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से 7 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे गए थे।



आयोजन में देरी अभ्यर्थियों को पड़ सकती है भारी :UPTET के आयोजन में अब देरी अभ्यर्थियों को काफी भारी पड़ सकती है। दरअसल राज्य में 50 हजार से भी अधिक शिक्षकों के पदों पर भर्ती होने वाली है और इस भर्ती में इस साल UPTET में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को भी हिस्सा लेने की अनुमति मिलने की उम्मीद जताई जा रही थी। UPTET के आयोजन में देरी से अभ्यर्थियों के हाथ से यह मौका जा सकता है। हालांकि, यह संभव है कि UPTET 2021 के रद्द होने के बाद राज्य में शिक्षकों की बहाली में भी थोड़ा विलंब हो। अभ्यर्थियों को इस संबंध में पूरी जानकारी अब शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही मिलेगी।



अब कब होगा UPTET का आयोजन :


पेपर लीक की वजह से 28 नवंबर को आयोजित होने वाली UPTET के रद्द होने के बाद अभ्यर्थी अब जल्द से जल्द इस परीक्षा के पुनःआयोजन की मांग कर रहे हैं। वहीं, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPBEB इस परीक्षा को एक महीने के भीतर फिर से आयोजित करेगी और परीक्षा की नई तारीख का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

UPTET: UPTET के आयोजन में देरी अभ्यर्थियों को पड़ सकती है भारी, जानें परीक्षा की नई तारीखों को लेकर क्या है लेटेस्ट अपडेट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link