मानव संपदा पोर्टल पर अटेंडेंस लॉक करने की प्रक्रिया जानें, कैसे होगा अटेंडेंस लॉक
अटेंडेंस लॉक की प्रक्रिया—
सर्वप्रथम पे-रोल मॉड्यूल पर क्लिक करें,तत्पश्चात् हरे कलर में प्रतीत अटेंडेंस पर क्लिक करे।
जिसके उपरांत चार तरह का विकल्प आएगा,जिसमें *Extract pending leaves* वाले विकल्प पर क्लिक करें।
*Extract Submit* वाले आईकॉन पर क्लिक करने के पश्चात *no record found* के नीचे *Save* का विकल्प क्लिक करना है और पुनः पीछे जाकर अटेंडेंट लॉक कर देना है।
_*अटेंडेंस लॉक की संशोधित प्रक्रिया*_
👉🏻सर्वप्रथम *पे-रोल मॉड्यूल* पर क्लिक करें
👉🏻तत्पश्चात् *अटेंडेंस* पर क्लिक करे
👉🏻जिसके उपरांत चार तरह का विकल्प आएगा,जिसमें *Extract pending leaves* वाले विकल्प पर क्लिक करें।
*Submit* वाले आईकॉन पर क्लिक करने के पश्चात *no record found* के नीचे *Save* का विकल्प क्लिक करना है।
👉🏻पुनः *Back* बटन से पीछे जाएं।
👉🏻यदि कोई अनाधिकृत अवकाश दर्ज करना है तो दूसरे हरे बटन *Add Unauthorized Absentees* पर क्लिक करना होगा अन्यथा सीधे पीले बटन *View and Lock Attendance* पर क्लिक करें
_*Note अनधिकृत छुट्टियों को डिलीट किया जा सकता है जिसका ऑप्शन लॉक अटेंडेंस पृष्ठ पर उपलब्ध है।*_
👉🏻सभी प्रविष्टियों को भली भांति जाँचने के उपरांत ही अटेंडेंस लॉक *Lock* करें।
👉🏻अब प्रिंट बटन पर क्लिक करके स्क्रीनशॉट सेव कर लें या pdf बना लें आवश्यकता पड़ने पर प्रस्तुत करें।
अटेंडेंस की रिपोर्ट प्रिंट करने या देखने के लिए व्यू अटेंडेंस ऑप्शन पर जाएँ और अटेंडेस से संबन्धित सूचना का अवलोकन करें।
*प्रत्येक दशा में विद्यालय के प्रधानाध्यापक या इंचार्ज के द्वारा अटेंडेन्स लॉक की जानी चाहिए, यदि विद्यालय प्रभारी का पदनाम अभी भी ASSISTANT TEACHER दर्ज है तो उसे _HEADMASTER-INCHARGE_ के रूप में दर्ज करने के लिए ब्लॉक के पेरोल प्रभारी को सूचित करें या खण्ड शिक्षा अधिकारी से मदद प्राप्त करें।*
_*आवश्यक सूचना -*_
जिन विद्यालयों को अटेंडेंस लॉक करते समय पहले स्टेप *Extract Pending Leaves* में त्रुटिपूर्ण/अनावश्यक डेटा दिख रहा है वह किसी भी दशा मे अटेंडेंस लॉक न करें NIC द्वारा उक्त समस्या पर कार्य किया जा रहा है जो पूरा होते ही सूचित कर दिया जाएगा I
