Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, March 25, 2022

परिषदीय परीक्षाएं शुरू, पहले दिन शिक्षकों को घर जाकर बुलाने पड़े छात्र

 कुछ विद्यालयों में समय से नहीं पहुंचे शिक्षक ब्लाक स्तर पर सचल दल गठित 

इटावा बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित होने वाले विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 8 के विद्यालयों में मंगलवार से वार्षिक परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन प्राइमरी कक्षाओं की मौखिक और जूनियर कक्षाओं को प्रथम पाली में कृषि और गृह शिल्प, दूसरी पाली में खेल स्वास्थ्य एवं स्काउट गाइड विषय की परीक्षा हुई।


बकेवर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार महेवा ब्लाक के सभी परिषदीय विद्यालयों में आधी अधूरी तैयारियों के साथ ही वार्षिक परीक्षाएं मंगलवार से शुरू करा दी गई। यमुना पट्टी धार क्षेत्र के अधिकांश स्कूलों में शिक्षकों की लेट लतीफी के चलते परीक्षार्थी स्कूल में उनका का इंतजार करते दिखे। कई स्कूलों के शिक्षकों को बच्चों को परीक्षा देने के लिए उन्हें घरों से बुलाना पड़ा। बच्चे परीक्षा देने तो पहुंचे, लेकिन बिना तैयारी के

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 242 उच्च व प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले 24 हजार बच्चों को वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई। मुचाई

पर 14 सचल दलों का गठन किया गया है जो प्रत्येक स्कूल का निरीक्षण करेंगे।

वहाँ एनआरपी रामकिशन दुबे ने बताया कि प्राथमिक स्तर की परीक्षाओं को उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन एनपीआरसी स्तर और उच्च प्राथमिक स्कूलों की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बीआरसी स्तर पर होगा।

ताखा संवाद प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर पंचार में बच्चों की संख्या काफी कम दिखी शिक्षक रुपेश राजपूत ने बताया कि बच्चे खेतों में आलू की बिनाई कर रहे हैं। 12 बच्चों को बहुत मुश्किल से जबरदस्ती परों से लाए है भरथना संवाद प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय नगला गुर्द में

नवादा खुर्द कला डबा, मुसेपुरा चंद्रपुरा निहाल सिंह, दाईपुरा सहित तमाम स्कूलों में शिक्षक निर्धारित समय पर नहीं पहुंचे। जिसके चलते इन स्कूलों में परीक्षाएं देर से शुरू हो सकी बीईओ सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षाएं सुचिता पूर्ण ढंग से हो इसके लिए न्याय पंचायत स्तर बच्चों ने मौखिक परीक्षा दी।

परिषदीय परीक्षाएं शुरू, पहले दिन शिक्षकों को घर जाकर बुलाने पड़े छात्र Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link