Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, March 18, 2022

प्राइमरी स्कूल में स्मार्ट क्लास का संचालन शुरू, जल्द ही प्रोजेक्टर लगवाने की तैयारई

 हसनपुर ब्लॉक क्षेत्र के गाव बसेड़ा खुर्द में इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल में स्मार्ट क्लास का संचालन शुरू हो गया है। खंड शिक्षा अधिकारी विजय चौहान ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया।


प्रधानाध्यापक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि विद्याल में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से कक्षाओं को स्मार्ट बनाने का निर्णय लिया गया उन्होंने निजी धनराशि से स्कूल में कक्षाओं का स्मार्ट क्लास संचालन के लिए 32 इंच रुष्ठ लगवाई जल्द ही प्रोजेक्टर लगवाने की तैयारी है।

खंड शिक्षा अधिकारी ने स्मार्ट क्लास के बारे छात्रों को बताया। कहा के कि स्मार्ट क्लास आधुनिक युग में शिक्षा प्रदान करने का बहुत ही उपयोगी मानी जाती है दुनिया के लगभग सभी देशों के छोटे बड़े स्कूलों में स्मार्ट क्लास का संचालन किया जा रहा है। संवाद

प्राइमरी स्कूल में स्मार्ट क्लास का संचालन शुरू, जल्द ही प्रोजेक्टर लगवाने की तैयारई Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link