Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, March 11, 2022

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों में मारपीट, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज, जाने क्या हैं मामला

 बलिया ब्लॉक संसाधन केंद्र चिलकहर में महिला शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापिका द्वारा सहायक अध्यापक को थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस ने सहायक अध्यापक की तहरीर पर प्रधानाध्यापक के खिलाफ एससी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। उधर, प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर भी तीन नामजद एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दो खंड शिक्षा अधिकारियों को इसकी जांच सौंपी थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।



ब्लॉक संसाधन केंद्र चिलकहर पर बुधवार की महिला सम्मान समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर प्रधानाध्यापिका रंजना पांडेय का सहायक अध्यापक मानवेंद्र सिंह से विवाद हो गया था। भरे समारोह में रंजना पांडेय ने मानवेंद्र को थप्पड़ मार दिया था और धमकी दी थी।


पुलिस को दी तहरीर में प्रधानाध्यापिका ने उल्लेख किया कि नारी चौपाल में महिला शिक्षामित्र को मेरे द्वारा कुर्सी देने पर विरोध शुरू


हो गया था। पूरी घटना एक सोची समझी एवं सुनियोजित साजिश थी। इसे पुरुष शिक्षकों द्वारा अंजाम दिया गया। वहीं, घटना का वीडियो खूब वायरल हुआ।


इसके बाद कार्यक्रम बंद कर दिया गया था। दोनों पक्षों ने गड़वार पुलिस को तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों से मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। प्रधानाध्यापिका रंजना पांडेय को तहरीर पर पुलिस ने सहायक अध्यापक मानवेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, अरुण पांडेय समेत एक अज्ञात शिक्षक पर मुकदमा पंजीकृत किया है। मानवेंद्र सिंह सहायक अध्यापक की तहरीर पर प्रधानाध्यापिका रंजना पांडेय के खिलाफ एससी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। उधर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा खंड शिक्षा अधिकारियों को लगाकर तत्काल रूप से जांच करा कर आख्या महा गया था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों में मारपीट, दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज, जाने क्या हैं मामला Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link