Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, March 28, 2022

विद्यालय से लौट रही शिक्षिका के गले से चेन खींचकर भाग गए बाइक सवार बदमाश

 प्राइवेट टैक्सी से विद्यालय से लौट रहीं थीं, रास्ते में हो गई घटना


झांसी अमनगर कॉलोनी निवासी एक शिक्षिका मनुजा द्विवेदी के पर लौटते समय बादक सवार बदमाशों ने चेन छीन ली और फरार हो गए। शिक्षिका ने सीपरी बाजार थाने पहुंचकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।


शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि यह मंगलवार शाम को स्कूल से

वापस घर लौट रही थी। उस दिन वह प्राइवेट टैक्सी से विद्यालय से लौट रही थी। रास्ते में सब्जी लेन के लिए वह रुकी सब्जी खरीदकर जब वह पैदल अपने घर जा रही थी, उसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और अचानक गले

में पड़ी चेन खींच ली। उसने शोर मचाया लेकिन बाइक सवार बदमाश भाग निकले।


सीपरी बजार इलाके में एक महीने में चेन खींचने को यह तीसरी घटना है। इसके पहले अंसल कॉलोनी के सामने एवं ग्रासलैंड के पास भी बाइक सवार बदमाश चेन छीनकर फरार हो गए थे।

इनका पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है।

विद्यालय से लौट रही शिक्षिका के गले से चेन खींचकर भाग गए बाइक सवार बदमाश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link