Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, March 15, 2022

प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका को राष्ट्रपति का बुलावा

 राष्ट्रपति का बुलावा आने से प्राथमिक विद्यालय बहरूपुर की शिक्षिका और उनका परिवार गदगद हैं। वे यहां से 26 मार्च को रवाना होकर 28 मार्च को राष्ट्रपति से मिलेंगे। पट्टी तहसील क्षेत्र के साल्हीपुर कंजास की रहने वाले विकास सिंह की पत्नी छाया सिंह शिक्षिका हैं। 



इनका मायका कानपुर के कल्याणपुर मोहल्ले में है। इनके पिता रामचंद्र सिंह रिजर्व बैंक में आफिसर थे और उन्हें कानपुर शहर के तिलकनगर में आवास मिला था। उस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का रामचंद्र सिंह के घर आना-जाना था। जनवरी में उन्होंने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर भेंट करने की इच्छा जताई। राष्ट्रपति के पीए अमरदीप सिंह का सोमवार को फोन आया। उनके पति विकास को बताया गया कि 28 मार्च को मिलने का समय निर्धारित है।

प्राथमिक विद्यालय की अध्यापिका को राष्ट्रपति का बुलावा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link