Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, March 25, 2022

मजाक बनी परिषदीय परीक्षाएं, खूब हुई नकल

 आधी-अधूरी तैयारियों के बीच परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं शुरू, कहीं समय से पेपर नहीं पहुंचे तो कहीं अव्यवस्थाओं का लगा अंबार 

रायबरेली बेसिक शिक्षा विभाग की आधी-अधूरी तैयारियों के बीच मंगलवार को वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई। कहीं समय से पेपर नहीं पहुंचे तो कहीं बैठने की व्यवस्था न होने के कारण बच्चों को एक एक कमरे में दूर बैठा दिया गया। कहीं भी वार्षिक परीक्षा जैसा माहौल देखने को नहीं मिला। बच्चों ने खूब नकल को कई स्कूलों में तो शिक्षक शिक्षिकाएं भी अलग बैठकर गपशप करते नजर आए। पहले दिन कक्षा एक से कक्षा पांच तक मौखिक परीक्षा हुई। जूनियर कक्षाओं में प्रथम पाली में कृषि विज्ञान व गृह विज्ञान और द्वितीय पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा की लिखित परीक्षा हुई।



सरेनी प्रतिनिधि के अनुसार सभी पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरू हुई। प्राथमिक विद्यालय कुशल खेड़ा में 54 बच्चों में 50 बच्चे ने प्रतिभाग किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मदईखेड़ा में 82 बच्चों में से 79 बच्चे शामिल हुए। प्राथमिक विद्यालय सतवाखेड़ा में 151 में 135, पूर्व माध्यमिक विद्यालय धूमक में 46 बच्चों में 45 प्राथमिक विद्यालय गुरुदत खेड़ा में 45 बच्चों में 40 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। हरचंदपुर प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के पूरे मोहारी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 209 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अचलेश्वर 235 बच्चे परीक्षा देने पहुंचे। ऊंचाहार प्रतिनिधि के अनुसार, रोहनिया व ऊंचाहार क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में अव्यवस्थाओं के बीच परीक्षा शुरू हुई प्रश्न पत्र तक समय से नहीं पहुंचे विद्यार्थी प्रश्न पत्र का करते रहे इंतजार 1 घंटे की देरी से प्रश्न पत्र पहुंचने के बाद परीक्षा शुरू हुई। शिवगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, 81 प्राथमिक विद्यालय 10 जूनियर विद्यालय व 23 कंपोजिट स्कूलों में परीक्षा शुरू हुई। प्राथमिक विद्यालय 5974 चालक व 5571 बालिका व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 2394 बालक व 2414 बालिकाओं को परीक्षा शुरू हुई।

पेपर दर से पहुंचने के कारण परीक्षा में अव्यवस्था रही। जिले के अन्य ब्लॉकों में वार्षिक परीक्षा के नाम पर खानापूर्ति देखने को मिली।

मजाक बनी परिषदीय परीक्षाएं, खूब हुई नकल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link