Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, March 18, 2022

Primary ka master: 186 विद्यालयों का अधिकारियो ने किया औचक निरीक्षण

 मैनपुरी। जिले के 186 परिषदीय विद्यालयों का अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार के आदेश पर शैक्षिक गुणवत्ता को सुधारने के लिए ये निरीक्षण कराया गया था। सभी अधिकारियों द्वारा निरीक्षण की रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी जाएगी। इसी रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई होगी।



कोविड काल में स्कूल बंद रहने के चलते शैक्षिक स्तर काफी नीचे चला गया है। इसे सुधारने के लिए मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को एक साथ सोमवार को स्कूलों का निरीक्षण करने के आदेश दिए थे। इसी के तहत जिले के नौ ब्लॉकों में से प्रत्येक में खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, एडीओ पंचायत, एडीएम समाज कल्याण और एक जिला स्तरीय अधिकारी को लगाया गया था। वहीं मैनपुरी नगर क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण करने के लिए परियोजना निदेशक केके सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इंद्रा सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नेहा पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति शाक्य, जिला पूर्ति अधिकारी क्यामुद्दीन अंसारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता विवेका सिंह, जिला विकास अधिकारी पीके राय, समाज कल्याण अधिकारी विकास विनीता सिंह को जिम्मेदारी दी गई थी। सभी अधिकारियों ने तीन-तीन स्कूलों का निरीक्षण किया।


इसमें पूर्व से उपलब्ध कराए गए प्रारूप के अनुसार स्कूल में उपलब्ध व्यवस्थाएं, शिक्षकों की तैनाती और उपस्थिति, बच्चों का पंजीकरण और उपस्थिति, शैक्षिक स्तर, मिड-डे-मील, किताब, ड्रेस और जूते मोज के वितरण की स्थिति पर अधिकारियों ने निरीक्षण किया। सोमवार को शाम तक सभी अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में रिपोर्ट देने के लिए पहुंचते रहे।

मंगलवार को रिपोर्ट के आधार पर अनुपस्थित मिले शिक्षक व अन्य कमियों पर कार्रवाई की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए सभी शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। इसमें लापरवाही करने पर कार्रवाई की जाएगी।


Primary ka master: 186 विद्यालयों का अधिकारियो ने किया औचक निरीक्षण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link