Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, March 17, 2022

Primary ka master: विद्यालय टाइमिंग में व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाने वाले परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों को विभागीय अधिकारी नोटिस थमाया, अधिकारी मांग रहे स्पष्टीकरण‌

स्कूल टाइमिंग में व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाने वाले परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को विभागीय अधिकारी नोटिस थमाया, अधिकारी मांग रहे स्पष्टीकरण‌

लखनऊ:- अफसर स्टेटस डालने को विभाग की छवि खराब करना बताते हुए स्पष्टीकरण मांग रहे हैं। उधर, शिक्षक इस कार्यवाही के विरोध में उतर आए हैं।



परिषदीय शिक्षक इन दिनों जैसे ही व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाते हैं या उसमें बदलाव करते हैं तो तुरंत संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी इसकी जांच करता है। विद्यालय अवधि में कितने शिक्षकों ने ऐसा किया, उसकी सूची बनाकर नोटिस भेजा जाता है। मोहनलालगंज में शिक्षकों को करीब रोजाना ही ऐसे नोटिस मिल रहे हैं। महिला दिवस पर मामला तब बड़ गया, जब खंड शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह ने परिषदीय विद्यालयों के एक साथ 12 शिक्षकों को नोटिस भेजकर स्टेटस बदलने पर स्पष्टीकरण मांग लिया। इनमें से आठ शिक्षिकाएं हैं।


अधिकतर शिक्षिकाओं ने महिला दिवस से संबंधित स्टेटस लगाया था। नोटिस में मनीष सिंह ने कहा, स्कूल अवधि में स्टेटस लगाना शिक्षकों की अनुशासनहीनता दिखाता है। इससे लग रहा है कि उनकी शिक्षण कार्य में रुचि नहीं है। वे विभाग की छवि को धूमिल कर रहे हैं। पूछा कि क्यों न शिक्षक आचरण नियमावली के तहत विभागीय कार्यवाही की जाए। शिक्षकों को खंड शिक्षा अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस भेजा जा रहा है।

Primary ka master: विद्यालय टाइमिंग में व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाने वाले परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों को विभागीय अधिकारी नोटिस थमाया, अधिकारी मांग रहे स्पष्टीकरण‌ Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link