Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, April 10, 2022

टीजीटी जीवविज्ञान-11 के परिणाम में नया पेच

 प्रयागराजः सेवामुक्त होने के कारण सदस्य विहीन हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में अब भर्ती प्रक्रिया थम गई है। नई भर्ती तो कोई आई नहीं है, लेकिन पुरानी भर्ती में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) जीवविज्ञान-2011 की भर्ती परीक्षा का परिणाम चयन बोर्ड के गले अटका हुआ है। दस साल से ज्यादा पुरानी भर्ती परीक्षा का परिणाम अभी घोषित नहीं हो सका है।



जीवविज्ञान विषय के अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट चयन बोर्ड में पानी से भीग जाने के कारण परिणाम अटक गया था, जबकि अन्य विषयों की भर्ती पूरी हो चुकी है। दो दिन पहले सेवामुक्त हुए चयन बोर्ड के सदस्य वर्ष 2011 की इस भर्ती परीक्षा का परिणाम देकर भर्तियों का पूरा बैकलाग खत्म करना चाहते थे। इसी कारण कार्बन कापी से ओएमआर शीट का मिलान कर परिणाम तैयार करने की रिपोर्ट चयन बोर्ड को दी थी, लेकिन परिणाम घोषित नहीं हो सका। यह भर्ती दस साल से ज्यादा पुरानी होने के कारण लिखित परीक्षा परिणाम के बाद साक्षात्कार भी होना है। अब चयन बोर्ड में सदस्य हैं नहीं, ऐसे में साक्षात्कार की प्रक्रिया संपन्न नहीं हो सकेगी। भर्ती विज्ञापन जारी किए जाते समय इस विषय में 83 पद थे। दस साल से ज्यादा का समय बीत जाने के कारण रिक्त पदों की संख्या में परिवर्तन हुआ है। कुछ पद पदोन्नति से तो कुछ नई भर्ती से भर लिए गए, जिसके कारण पदों को लेकर भी संकट उत्पन्न होने की संभावना है। फिलहाल परिणाम को लेकर अंतिम निर्णय चयन बोर्ड अध्यक्ष को करना है। उसी अनुरूप आगे की कार्यवाही की जाएगी।

टीजीटी जीवविज्ञान-11 के परिणाम में नया पेच Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link