Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, April 2, 2022

तबादले: मई में परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती के लिए चलेगा अभियान

 बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षक विहीन और एकल शिक्षक विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती के लिए अभियान चलाया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने मई-जून में अंतर्जनपदीय और परस्पर तबादले की योजना बनाई है।



परिषद के कुछ स्कूल बिना शिक्षकों के संचालित हो रहे हैं, जबकि कई स्कूलों में सिर्फ एक शिक्षक तैनात हैं। इससे विद्यालयों में पठनपाठन प्रभावित हो रहा है। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मई में ट्रांसफर सीजन में परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती का अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत शिक्षक विहीन और एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात के अनुसार के शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। शिक्षकों के परस्पर तबादले भी किए जाएंगे।

तबादले: मई में परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती के लिए चलेगा अभियान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link