Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, April 10, 2022

फल के नाम पर बच्चों को दिया जाता एक-एक बेर, प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी

गैस सिलिंडर होने पर भी फूंका जा रहा चूल्हा

 फर्रुखाबाद नगर शिक्षा अधिकारी पासमीन रहमान ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय घोड़ा नखास का निरीक्षण किया। यहां पता चला कि बच्चों को फल के नाम पर एक-एक बेर दिया जाता है। गैस सिलिंडर होने के बावजूद चूल्हों पर एमडीएम बनता मिला कार्य में लापरवाही और शासन के आदेशों का पालन न करने पर प्रधानाध्यापक को नगर शिक्षा अधिकारी ने नोटिस जारी किया है। दो दिन में स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है।



नगर शिक्षा अधिकारों ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय नवीन थोड़ा नखास नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। बच्चों ने बताया कि उनको दूध का वितरण नहीं किया जाता है। फल वितरण के नाम पर एक-एक बेर दिया जाता है। विद्यालय का समय बदलने से 10 बजे बच्चों को भोजन दिया जाना था, लेकिन शुक्रवार को 11:30 बजे ही भोजन दिया गया गैस सिलेंडर होने के बावजूद चूल्हे पर भोजन बनवाया गया। इस विद्यालय से कन्या प्राथमिक विद्यालय घोड़ा नखस भी भोजन जाता प्रधानाध्यापक कभी-कभी कन्या प्राथमिक विद्यालय में भोजन नहीं भेजती इससे बच्चों को भोजन नहीं मिलता है।


कन्या प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को दूध का वितरण भी नहीं किया जाता है। ऐसा करने के संबंध में जब नगर शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक असलम मिर्जा से जानकारी की तो उन्होंने नगर शिक्षा अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार किया नगर शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक असलम मिर्जा को नोटिस जारी कर दो दिन में स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। स्पष्टीकरण न देने पर विभागीय कार्रवाई करने के लिए उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की चेतावनी दी है।

फल के नाम पर बच्चों को दिया जाता एक-एक बेर, प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link