Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, April 12, 2022

मध्याह्न भोजन के लिए स्कूलों में खरीदे जाएंगे बर्तन

 चंदौसी परिषदीय विद्यालयों में आदर्श रसोई बनाई जाएगी। रसोई मद में बदलाव किया गया है। अब बच्चों की संख्या के आधार पर विद्यालयों को बजट जारी किया जाएगा। मध्याहन भोजन के लिए बर्तन व अन्य सुविधाएं जुटाई जाएंगी। अब बच्चों को घर से बर्तन लाने की आवश्यकता नहीं होगी।



संभल जनपद में 1289 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें करीब  2.25 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। शिक्षा निर्देशक अनामिका सिंह की ओर से भेजा गया पत्र विभाग को प्राप्त हो गया है। पत्र में बताया कि मध्याहन भोजन योजना के तहत विद्यालयों की रसोई को अब आदर्श बनाया जाएगा। विद्यालयों में छात्र संख्या के आधार पर धनराशि मुहैया कराई जाएगी। नई व्यवस्था के अनुसार 50 छात्र संख्या तक वाले विद्यालयों को दस हजार रुपये, 150 छात्र संख्या तक 15 हजार रुपये, 250 छात्र संख्या तक 20 हजार रुपए और 250 से अधिक संख्या होने पर 25 हजार रुपए विद्यालय को दिए जाएंगे।


नए शिक्षा सत्र में यह व्यवस्था की जा रही है तथा रसोई मद में धनराशि दी जाएगी। प्रत्येक विद्यालय को पहले पांच हजार रुपये बर्तन व अन्य उपकरण खरीदने को धनराशि उपलब्ध कराई जाती  थी अब छात्र संख्या आधार पर धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।

मध्याह्न भोजन के लिए स्कूलों में खरीदे जाएंगे बर्तन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link