Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, April 10, 2022

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह का जिले में जोरदार स्वागत

 बुलंदशहर / खुर्जा स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह का बृहस्पतिवार को जिले में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान खुर्जा नगर के साथ ही बुलंदशहर में एनएच 91 पर जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।


उन्होंने क्षेत्र की जनता का धन्यवाद किया। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में फिर से प्रदेश में सुशासन कायम करते हुए सभी वर्गों के हित के लिए कार्य किया जाएगा। जबकि खुर्जा में आयोजित कार्यक्रम का बासिक सिंह राणा ने संचालन किया गया। मौके पर सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, भगवान दास सिंपल रविंद्र कुमार, राहुल मौजूद रहे।



बेसिक शिक्षा का स्तर बेहतर बनाना सरकार का उद्देश्य

सिकंदराबाद बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह का बृहस्पतिवार को सिकंदराबाद से होकर गुजरने के दौरान टोल प्लाजा पर विधायक लक्ष्मीराज सिंह के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों व पुष्प वर्षा के साथ भाजपाइयों ने स्वागत किया। इस अवसर पर अरूण प्रजापति, नरेंद्र सैनी, धनश्याम सैनी, गगन शर्मा, मावी गौरव भाटिक, शेखर सैनी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। यही बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह एवं एटा लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजवीर सिंह का दिल्ली से अलीगढ़ जाते हुए सिकंदराबाद में सुखलालपुर मोड़ पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में संगठन के सैकड़ों सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया स्वागत करने वालों में परिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव मोहन शर्मा, उपाध्यक्ष निर्भय शर्मा, कौशल किशोर, मंत्री बाबू सिंह, अनुपम शर्मा, अरुण राठी आदि उपस्थित रहे। संवाद

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह का जिले में जोरदार स्वागत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link