Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, July 21, 2022

बीएसए ने 60 स्कूलों का किया निरीक्षण, 47 अनुपस्थित शिक्षाकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई शुरू करने का दिए निर्देश

 अमौली, तेलियानी व बहुआ के स्कूलों का औचक निरीक्षण वेतन और मानदेय रोका, विभागीय कार्रवाई भी शुरू करने के निर्देश


परिषदीय स्कूलों में शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक समय से पहुंचे इसके लिए स्कूलों की जांच निरंतर जारी है बुधवार को बीएसए संजय कुमार कुशवाहा ने बहुआ, तेलियानी और अमौली 

ब्लाक के 60 स्कूलों का औचक निरीक्षण कराया जिसमें कुल 47 शिक्षाकर्मी अनुपस्थित पाए गए बीएसए ने इनका वेतन/मानदेय रोकते हुए इन पर विभागीय कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिए हैं।



बीएसए ने बताया कि स्कूलों में शिक्षक या कोई अन्य कर्मी बिना अवकाश के गैर हाजिर नहीं होगा निरीक्षण के दौरान जो नहीं मिला उसे अनुपस्थित माना जायेगा कतई यह नहीं सुना जाएगा कि आ रहे थे रास्ते में थे स्कूल का जो समय निर्धारित है उस समय रहना अनिवार्य है।


अगर किसी को आवश्यक कार्य है तो वह नियमानुसार अवकाश लें तीन ब्लाकों के जिन 60 स्कूलों का निरीक्षण कराया गया उनमें निरीक्षण करने उस ब्लाक के बीईओ को नहीं भेजा गया बल्कि दूसरे ब्लाक के बीईओ से जांच कराई गई।

बीएसए ने 60 स्कूलों का किया निरीक्षण, 47 अनुपस्थित शिक्षाकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई शुरू करने का दिए निर्देश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link