Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, July 22, 2022

आठ शिक्षकों का कटेगा एक दिन का वेतन

 बेसिक शिक्षा विभाग की टीम ने छह विद्यालयों का किया निरीक्षण, नदारद अध्यापकों पर गाज 

मऊ। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से गठित टीम ने रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के परिषदीय तथा सहायता प्राप्त कई विद्यालयों का मंगलवार को निरीक्षण किया गया, जिसमें शिक्षक ड्यूटी से गायब मिले बीएसए ने छह विद्यालयों के आठ शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा है।



बताया जा रहा है कि शासन प्रशासन की तरफ से तमाम जांच के बावजूद जिले के परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के कार्यप्रणाली में सुधार नजर नहीं आ रहा है। शिक्षक विद्यालयों में कुछ देर रहकर गायब होकर अपने निजी कार्यों में व्यस्त हो जा रहे हैं।

मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग की टीम ने रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय चकरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण में

सहायक अध्यापक साधना पांडेय शिखा राग गायब मिली। इसी क्रम में उपा विद्यालय चकरा में तैनात अनुदेशक अरविंद कुमार गायब मिले। जबकि कंपोजिट विद्यालय अरदीना में प्रधानाध्यापक सुबेदार यादव विद्यालय से गायब मिले। 1

प्राथमिक विद्यालय गोहटा में शिक्षामित्र कमलेश कुमार अनुपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय इटली में शिक्षामित्र सरित सिंह गायब रहीं। तुलसी एमवी विद्यालय में सहायक अध्यापक मधुलिका सिंह बिंदु सिंह गायब रहे इस बाबत बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह का कहना था कि कार्य में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताया कि जो शिक्षक गायब मिले उन पर कार्रवाई की गई है। बताया निरीक्षण में अनुपस्थित छह विद्यालयों के आठ शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा गया है।

आठ शिक्षकों का कटेगा एक दिन का वेतन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link