Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, July 24, 2022

शिक्षा विभाग में भी गड़बड़ी, तबादला ऐसे दफ्तरों में जहां रिक्त पद ही नहीं

 लखनऊ। पीडब्ल्यूडी और स्वास्थ्य विभाग के बाद अब बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग में भी लिपिक संवर्ग के तबादलों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। कई कर्मचारी ऐसे हैं, जिनका जहां तबादला किया गया है, वहां पद ही नहीं रिक्त हैं। ये कर्मचारी अब अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर लगाने को मजबूर है।


दन कर्मचारियों का जहां से तबादला हुआ है, वहां किसी दूसरे ने पदभार ग्रहण कर लिया है। ऐसे में इन कर्मचारियों की हाजिरी भी नहीं लग रही है। ऐसे 70 से अधिक कर्मचारी प्रभावित बताए जा रहे हैं तबादलों में नियम की अनदेखी के भी आरोप हैं। गड़बड़ी की यह स्थिति करीब 22 दिन से बनी है। कर्मचारियों को डर है कि कहीं उनका वेतन न फंस जाए।


निलंबित कर्मियों के भी तबादले यूपी एजुकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफीसर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री राजेश चंद्र श्रीवास्तव बताते है कि बलिया के दो क महाराजगंज के एक ऐसे कर्मचारी का तबादला कर दिया गया, जो निलंबित चल रहे हैं। झांसी में एक ही पद पर दो और मऊ में एक कर्मचारी का उसी कार्यालय में तबादला कर दिया गया। उन्होंने 238 कर्मचारियों के तबादलों में अनियमितता की शिकायत अपर बेसिक शिक्षा निदेशक प्रयागराज, बेसिक शिक्षा निदेशक व महानिदेशक स्कूल शिक्षा से की है।

शिक्षा विभाग में भी गड़बड़ी, तबादला ऐसे दफ्तरों में जहां रिक्त पद ही नहीं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link