Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, July 24, 2022

शिक्षकों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की, डीआईओएस और एसडीएम को अलग-अलग दिया गया ज्ञापन

 डीआईओएस और एसडीएम को अलग-अलग दिया गया ज्ञापन 


उरई। शिक्षकों की समस्याओं और माध्यमिक शिक्षा विभाग में फैले भ्रष्टाचार के विरोध में गुरुवार को माध्यमिक शिक्षकों ने डीआईओएस दफ्तर पहुंचे। शिक्षकों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर डीआईओएस और एसडीएम को अलग-अलग आपन सौंपा।



माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेता गिरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि संगठन दो सालों से न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) को अपडेट करने की मांग कर रहा है पर इसे अपडेट नहीं किया गया है। उन्होंने जून 2022 तक का अपडेट कर राज्यात शिक्षकों के खातों में भेजना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा विद्यालय स्तर पर लेजर और पासबुक बनाई जाए और उसमें

डीआईओएस और लेखाधिकारी के हस्ताक्षर हो। उन्होंने विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर भी सवाल उठाए। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज कालपी को प्रवक्ता कंचन यादव, जनता इंटर कॉलेज निवहना के शिक्षक देवेंद्र सिंह यादव, सदगुरु इंटर कॉलेज चांदनी के प्रवक्ता सूर्य कुमार इंटर कॉलेज इटौरा के शिक्षक राजकुमार, धीरेंद्र आदि के मामले लंबित है। इस पर लगातार अनदेखी की जा रही है चितावनी दी कि यदि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो संगठन आंदोलन को विवश होगा। इस दौरान जिला मंत्री ब्रजेंद्र कुमार, देवेंद्र शुक्ला, प्रमिला मिश्रा आदि मौजूद रहे।

शिक्षकों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की, डीआईओएस और एसडीएम को अलग-अलग दिया गया ज्ञापन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link