Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, July 26, 2022

स्कूल में गंदगी सहित कई अव्यवस्थाएं मिलने पर बीईओ का रोका वेतन

 बच्चों को रोस्टर के अनुसार भोजन नहीं मिलने से डीएम हुए नाराज 

शाहजहांपुर डीएम उमेश प्रताप सिंह ने शनिवार को ददरौल के संविलियन स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। स्कूल में गंदगी समेत कई अव्यवस्थाएं मिलने पर डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया। बच्चों को मध्यान्ह भोजन तयशुदा रोस्टर के अनुसार उपलब्ध कराएं।


निरीक्षण में सफाई व्यवस्था बहुत खराब पाई गई हैंडपंप भी खराब पाया गया और शौचालयों में भी गंदगी दिखी। डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को बीईओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बीईओ को नियमित रूप से विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कक्षाओं में भी गंदगी का कारण पूछे जाने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक अनीता रानी संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकी डीएम को बच्चों ने बताया कि किताबों का वितरण नहीं किया गया है प्रधानाध्यापक ने बताया कि ड्रेस का पैसा प्राप्त है लेकिन अभिभावकों ने खरीद नहीं की है।

स्कूल में गंदगी सहित कई अव्यवस्थाएं मिलने पर बीईओ का रोका वेतन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link