Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, July 11, 2022

मुख्यमंत्री की स्वीकृति पर होंगे तबादले, जरूरत पर होगी भर्ती- बोले हमारे बेसिक शिक्षा मंत्री

 लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के तबादले को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा है कि मुख्यमंत्री के पास इस वर्ष की पॉलिसी भेजी गई है। उनकी स्वीकृति के बाद ही तबादले की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।



साथ ही उन्होंने प्रदेश में परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों का अनुपात देखने व समायोजन के बाद ही नए शिक्षकों की भर्ती के बारे में विचार करने की बात कही है। लोकभवन में सरकार के सौ दिन पूरे होने पर रविवार को विभागीय उपलब्धियों की चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 21695 शिक्षकों के तबादले किए गए थे। मृतक आश्रितों के समायोजन पर उन्होंने कहा कि समूह ग में पद खाली न होने के कारण आश्रितों को समूह घ में नौकरी दी जा रही है। ब्यूरो

मुख्यमंत्री की स्वीकृति पर होंगे तबादले, जरूरत पर होगी भर्ती- बोले हमारे बेसिक शिक्षा मंत्री Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link