मिर्जापुर पथरहिया स्थित विकास भवन के सभागार में सोमवार को कस्तूरबा विद्यालय में रसोइया पद के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी की अध्यक्षता में साक्षात्कार लिया गया। इस अवसर पर जिले के आठ कस्तूरबा विद्यालयों के लिए रसोईयों का साक्षात्कार लिया गया। पंजीकृत 92 आवेदकों में से 74 साक्षात्कार में शामिल हुए और 18 अनुपस्थित रहे।
साक्षात्कार में बीएसए गीतम प्रसाद, डीआईओएस अमरनाथ सिंह, बालिका शिक्षा के जिला समन्वयक केशराज व अन्य थे। विकास भवन के जिला समाज कल्याण विभाग में खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की ओर से माटी कला बोर्ड के लाभार्थियों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया।

