Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, September 10, 2022

गर्ल्स कॉलेज में 22 साल बाद भर्ती शुरू

 प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की पहल पर विश्वविद्यालय के बाद संघटक कॉलेजों में भी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजर्षि टंडन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में 22 साल बाद शिक्षक भर्ती होगी। आखिरी बार वर्ष 2000 में एक पद पर भर्ती हुई थी। इसके बाद वर्ष 2016 में सात पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया लेकिन भर्ती प्रक्रिया नहीं हो सकी थी। इस बार असिस्टेंट प्रोफेसर के 12 और लाइब्रेरियन के एक पद के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि छह अक्तूबर है। आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 11 अक्तूबर है।



अधिशासी निकाय के चेयरपर्सन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार हिन्दी, राजनीति शास्त्रत्त्, शिक्षाशास्त्रत्त्, प्राचीन इतिहास, संगीत वादन, अर्थशास्त्रत्त् विषय में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती होगी। इन विषयों में 12 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। एक पद पर पुस्तकालयक्ष की भर्ती होगी। कॉलेज प्राचार्या डॉ. रंजना त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षकों के कुल 16 पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में कॉलेज में चार शिक्षिकाएं ही कार्यरत हैं।

गर्ल्स कॉलेज में 22 साल बाद भर्ती शुरू Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link