Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, September 14, 2022

एनपीएस से पेंशन के लिए अलग फॉर्म नहीं

 

बीमा नियामक इरडा ने मंगलवार को कहा कि उसने सेवानिवृत्ति के समय एनपीएस राशि से पेंशन खरीदने के लिए एक अलग फॉर्म जमा करने की जरूरत को खत्म कर दिया है। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने कहा कि इस फैसले का मकसद बीमा उद्योग में कारोबार को आसान बनाना और पॉलिसीधारकों के हितों की रक्षा करना है।



नियामक ने एक परिपत्र में कहा, इस दिशा में, वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को आसान बनाने के लिए इरडा ने राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) की आय से तत्काल पेंशन उत्पादों को लेने के लिए अलग से फॉर्म जमा करने की जरूरत में ढील दी है। इस समय एनपीएस में शामिल सेवानिवृत्त लोगों को पीएफआरडीए के पास एक निकासी फॉर्म और बीमा कंपनियों के पास एक प्रस्ताव फॉर्म जमा करना होता है।


एनपीएस से पेंशन के लिए अलग फॉर्म नहीं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link